फर्जी डॉक्टर ने ली महिला की जान, IVF ट्रीटमेंट के दौरान हुई मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ग्रेटर नोएडा में फर्जी डॉक्टर द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते एक महिला की कथित तौर पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) राजेश एस. ने बताया कि फर्जी डॉक्टर प्रियरंजन ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बिसरख थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम की रहने वाली महिला 19 अगस्त को बिसरख इलाके के इको विलेज 2 में जालसाज द्वारा संचालित आईवीएफ क्रिएशन वर्ल्ड सेंटर गई थी। इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रक्रिया के कारण दो महीने से उसका अस्पताल आना-जाना लगा हुआ था।

Continue Reading

About Author
Avatar

Manuj Bhardwaj