मिशन 2023 : भाजपा अपने विधायकों से जानेंगी योजनाओं की मैदानी हकीकत और खुद का रिपोर्ट कार्ड

Avatar
Published on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में भले ही भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार है और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जीत के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहती है यही कारण है की जमीनी तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है, भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं की मैदानी हकीकत के बारे में जानकारी लेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। 24 और 25 नवंबर को संभागवार बैठकें होंगी। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक होगी।

Solar Eclipse 2021: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, राशियों पर पड़ेगा असर!

भाजपा ने एक तरह से मिशन-2023 की तैयारी शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि  24-25 नवंबर को होने जा रही इसकी पहली औपचारिक बैठक है। बैठक में विधायकों से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत तो पूछी ही जाएगी, उन्हें इस बात के लिए आगाह भी किया जाएगा कि विधानसभा चुनाव में अब दो साल का समय भी नहीं बचा है, तैयारी में जुट जाएं। अपनी स्थिति में सुधार कर लें, बाद में टिकट नहीं मिले तो पार्टी को दोष मत दें। बैठक में पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा, माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी विधायकों को अपना प्रदर्शन सुधारने की अंतिम चेतावनी दी जा सकती है। बता दें कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के लिए भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। पार्टी ने राजगढ़ में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में साफ संदेश दिया था कि विधायक और सांसद भी जनता के बीच जाएं। गांव में रात्रि विश्राम करें। जनता की समस्याओं को जानें और समय पर उनका निराकरण कराएं। इसके बाद भी विधायकों के रवैये में खासा बदलाव नहीं आया। हालांकि, पार्टी नेताओं का मानना है कि विधायकों की बैठक को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस पर बातचीत चल रही है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur