IMD Alert : 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, शीतलहर-बर्फबारी-कोहरे का येलो अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय, 7 में कोल्ड डे, जानें पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पूर्व अरब सागर से सटे क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ निर्मित हुआ था। जिसके आगे बढ़ने के कारण हिमपात की संभावना तेज हो गई है। बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश सहित कई इलाकों में शीतलहर का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया जबकि हिमाचल प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम मेघालय मणिपुर नागालैंड में कोहरे की तीव्रता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी।

देश के मौसम प्रणाली 

  • 2 जनवरी से राजस्थान के तापमान में और अधिक गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी जबकि मौसम विभाग की मानें तो 2 जनवरी से ही मुंबई में भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। देश के मौसम प्रणाली की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ निर्मित हुआ था, जो अब आगे की तरफ बढ़ गया है।
  • इसके कारण पश्चिम हिमालय और आसपास के पर्वत चोटियों पर हिमपात जारी रहेगी। हालांकि हिमपात में थोड़ी कमी देखी जाएगी। उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश लेह लद्दाख सहित जम्मू के कुछ क्षेत्र और कश्मीर में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
  • इसके अलावा एक प्रेरित चक्रवात हवा का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र पर निर्मित है। जिसके कारण मौसम में जल्दी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।
  • मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में सक्रिय है। एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पाकिस्तान और पड़ोसी निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है। इन सिस्टम्स के प्रभाव में, 30 दिसंबर को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हिमपात/वर्षा होने की संभावना है।
  • दक्षिण पूर्व अरब सागर से सटे भूमध्यरेखीय क्षेत्र पर भी एक साइक्लोनिक सरकुलेशन का क्षेत्र तैयार हो रहा है धीरे-धीरे इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। कोहरे और धुंध से मौसम पटा हुआ है। दिल्ली में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर लोगों में अलर्ट जारी किया गया। हालांकि तापमान में 2 फीसद की वृद्धि के साथ ही शीतलहर से थोड़ी राहत देखने को मिली है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi