Lifestyle: क्या आप भी तनाव के दौर से गुजर रहे हैं, अपनाये यह नुस्खा

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आधुनिक भागदौड़ ने हमे बहुत अधिक तनाव में ला दिया है। जब तनाव होता है तो बहुत से लोग होते हैं जो इस तनाव से छुटकारा नहीं पा पाते। उनके लिए यह दौर बहुत मुश्किल भरा हुआ होता है। तनाव से मुक्त होने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग व्यायाम करते हैं, कुछ योग एवं ध्यान का सहारा लेते हैं। तो आइये आज हम आपको एक ऐसी विधि बता रहे हैं, जिससे आप अपने मूड को स्वतंत्र रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Tikamgarh News: बाबा अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर उपजा विवाद, कलेक्टर की सूझबूझ से निपटा मामला

यह विधि है गार्डेंनिंग, जिसमे पौधे उगाये जाते हैं। कई शोध ने इस बात को स्पष्ट किया है कि बागबानी जिसमे पौधे लगाना, उनको सींचना और उनसे बात करना शामिल है बताता है कि यह मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तौर पर बहुत लाभदायक है। शोध-अध्ययन के परिणामों से ये भी पता चलता है कि कंप्यूटर पर काम करने वाले अधिक तनाव में रहते हैं जबकि बागबानी करने वाले लोग अधिक आरामदायक, शांत और प्राकृतिक महसूस करते हैं। साथ ही यह आपके रक्तचाप को भी कम करता है।


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya