Asaram : रेप के मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा, गांधीनगर सेशन कोर्ट का फैसला

Asaram sentenced to life imprisonment in rape case : गांधीनगर अदालत ने सूरत की एक महिला से रेप के मामले में आसाराम को उम्र कैद की सजा सुनाई है। ये मामला 2013 में दर्ज हुआ था और दस साल बाद पीड़िता को न्याय मिला है। इससे पहले 25 अप्रैल 2018 को भी जोधपुर की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

ये है मामला

ये मामला साल 2013 में अहमदाबाद में दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने चांदखेड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई कि साल 2001 से 2006 के बीच वो अहमदाबाद से बाहर बने आश्रम में रह रही थी और तभी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इस मामले में आसाराम के अलावा सात और लोगों पर दुष्कर्म और अवैध तरीके से बंधक बनाने के आरोप लगाए गए थे। मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं पीड़िता की बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और इसमें नारायण साईं को साल 2019 में ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।