इन कर्मचारियों की सैलरी में हुई 20% की वृद्धि, Arrears का होगा एकमुश्त भुगतान, वेतन में आएगा उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) की 7th pay commission DA वृद्धि (DA Hike) के साथ ही अब MOIL (मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड) ने अपने कर्मचारियों के वेतन (salary) में वृद्धि की है। जिससे MOIL से जुड़े 6,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। इससे कर्मचारियों के वेतन में लगभग 20% की वृद्धि हुई है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि MOIL प्रबंधन और MOIL कामगार संगठन के बीच MOIL कर्मचारियों के एक नए वेतन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे 6,000 से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा। वेतन संशोधन 1 अगस्त, 2017 से 2027 तक 10 वर्षों के लिए है। कर्मचारियों के साथ समझौते के अनुसार, कंपनी 20% के फिटमेंट लाभ और 20% पर एक और भत्ता सहित कई लाभ देगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi