CM की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, मानदेय में 6234 रूपए की वृद्धि, वेतन में बढ़कर आएगी राशि

cpcc

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। राज्य के मुख्यमंत्री (CM) ने एक बार फिर से कर्मचारियों (Employees) को बड़ी राहत दी है। दरअसल उनके मानदेय (honorarium) में दैनिक रूप से 208 रूपए की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा शनिवार को लिए इस निर्णय का लाभ होमगार्ड जवानों (homeguard employees) को मिलेगा। वहीं सरकार की इस वृद्धि से राज्य शासन पर लगभग 3 करोड़ रुपए प्रति माह का खर्च बढ़ेगा।

एक विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि दैनिक मानदेय को 675 रूपए से बढ़ाकर 883 रूपए किया गया है पहाड़ी राज्य के लगभग 5000 होमगार्ड को इसका लाभ मिलेगा जिसके बाद अब होमगार्ड जवानी के मासिक मानदेय 20258 रूपए से बढ़कर 26492 रूपए हो गए हैं। जिसके बाद उनके वेतन में मासिक 6234 रूपए की वृद्धि की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi