MP News : कर्मचारियों के क्रमोन्नति पर बड़ी अपडेट, मिलेगा समयमान-वेतनमान का लाभ?

officer Promotion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में जल्द वरिष्ठ कर्मचारियों (MP Employees) को क्रमोन्नति (promotion) का लाभ दिया जा सकता है। इसके लिए विभिन्न विभागों (department) द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। कई विभागों में अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर स्कूल शिक्षा विभाग (School Education department) से है। जहां वरिष्ठ नागरिक लंबे समय से प्रवृत्ति का इंतजार में है। 80 हजार शिक्षकों को वर्ष 2018 में अध्यापन से शिक्षण संवर्ग में लाया गया था। वहीं शिक्षक लगातार क्रमोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।

इतना ही नहीं कई कारणों की वजह से सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं होने के कारण कर्मचारियों को छठे सातवें वेतनमान के एरियर का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इस समय कर्मचारियों की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल का कहना है कि इस संबंध में विभाग के मंत्री प्रमुख सचिव संचालक तक से बात की जा चुकी है। जल्द इस पर निर्णय का विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों को लाभ दिया जा सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi