Holi 2023 : राजनाथ सिंह का हाथ पकड़कर अमेरिकी मंत्री ने किया डांस, लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स

US Commerce Secretary Dance with Rajnath Singh :  पूरा देश होली के जश्न में डूबा है। हर तरफ रंग है, धूम है, मस्ती है। आम लोगों के साथ सेलेब्ल, बॉलीवुड और सियासी गलियारों से भी होली की रंगारंग तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के आवास पर भी होली उत्सव का आयोजन कियागया। यहां पर अमेरिका की वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो भी शामिल हुईं और उन्होने इस त्योहार के खूब मज़े भी लिए।

सफेद कुर्ता, गले में गमछा और चेहरे पर रंग सजाए जीना रायमोंडो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हाथ पकड़कर खूब डांस भी किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह भी उनके साथ थिरकते नजर आए। यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल समेत बड़ी संख्या में मंत्री-नेता शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने इस जश्न का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘होली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक निवास पर संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य सचिव सुश्री जीना रायमोंडो की मेजबानी करके प्रसन्नता हो रही है।’


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।