Dr. Ved Pratap Vedik : इंदौर के गौरव, वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक डॉ वेद प्रताप वैदिक का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 78 साल थी। अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए उन्हें जाना माना विशेषज्ञ माना जाता था। आज उन्होंने गुड़गांव स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। दरअसल, वह बाथरूम में अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर वेद प्रताप की पत्नी का निधन कुछ समय पहले हो चुका है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का निधन, दिग्गजों ने की श्रद्धांजलि अर्पित@IndoreCollector @KailashOnline @projsindore @Girish_gautammp @BJP4MP @INCMP @VirendraSharmaG @JansamparkMP pic.twitter.com/M3kuaR5w88