वृषभ : आज का दिन सामान्य रहेगा धन-धान्य से भरपूर रहेंगे। छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती से दिन व्यतीत हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्तो में तालमेल के साथ बोलचाल सही रहेगी। वरना दिक्कत आ सकती है। नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। जीवन में नई चीजों की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आप प्रफुल्लित रहेंगे। भावनाओं को अपने माता पिता के साथ साझा कर सकते हैं।जीवनसाथी के साथ अनबन होने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन : मिथुन राशि वाले के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख बढ़ेगी। एक और खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए जीवन में नए मेहमान की दस्तक देखने को मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग परिवार से मिलने आ सकते हैं। वाद विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
CG Weather: उत्तरी हवाओं का असर, तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कर्क : कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक सुधार वाला रहेगा। धन को बहुत ही सोच समझ कर खर्च करना होगा। किसी के दिखावे में ना आए। मित्र को शत्रु बनते देर नहीं लगती। इस कारण से सावधान रहें। रिश्तो में सामंजस्य बैठाकर रखे। कुछ जिम्मेदारी आपके ऊपर आई है। उसे बखूबी निभाना होगा। संतान पक्ष से कोई लाभ मिल सकता है। कोई अच्छा संदेश आप का मनोबल बढ़ आएगा। आपके कुछ सहकर्मी आपको महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल कर सकते हैं।
सिंह : सिंह राशि वाले के अंदर सकारात्मक सोच वृद्धि होगी। कोई निर्णय ले सकते हैं। बड़ों का पूरा साथ मिलेगा। काम आसानी से पूरा करेंगे ।आर्थिक मामले में सावधान रहने की जरूरत है। पराक्रम में वृद्धि होगी। रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। खाली समय का सदुपयोग करें। जीवनसाथी आज कोई बढ़िया जानकारी दे सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
कन्या : कन्या राशि को स्वास्थ्य संबंधी चिंता सताएगी। महत्वपूर्ण कार्य में जाने में असमर्थता होगी, रोमांच की स्थिति पैदा हो सकती है, वित्तीय लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे। बच्चों के प्रति ज्यादा उदार होने से परेशानी बढ़ेगी। इससे बचने की सलाह दी जा रही है। आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, नौकरी को बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है।
तुला : तुला राशि वाले को किसी काम को पूरा करने के लिए अपने विश्वास पर अडिग रहना होगा, खर्च की एक सूची तैयार करेंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। नए निवेश में हाथ डालने से बचें, परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। भागदौड़ बनी रहेगी। पुराने मित्र से लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अनजाने लोगों से परिवार को दूर रखें। पुराने मित्र आपसे मिलने आ सकते हैं, घर में अशांति पैदा होने के माहौल बनेंगे।
वृश्चिक : सेहत के प्रति समझौता नहीं करना है। वृश्चिक राशि किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आज आपको वाणी के कारण मुसीबत झेलनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में किसी अधिकारी से वाद विवाद की संभावना है। कार्य क्षेत्र से जुड़े कुछ निर्णय सूझ बूझ से लेने होंगे। दफ्तर में काम के बोझ के कारण परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना होगी।
धनु : धनु राशि वाले आज नकारात्मक विचार से घिरे रहेंगे। कारोबार करे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। संतान की शिक्षा पूरी होगी। स्थायित्व को बल मिलेगा। खानपान में लापरवाही न बरतें। योग व्यायाम पर जोर देने की आवश्यकता है। परिजनों में नाराजगी देखने को मिल सकती है। अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ की उम्मीद है।
मकर : मकर राशि वाले अपनी सेहत बिगाड़ सकते हैं। मानसिक स्पष्टता और शांति के लिए भ्रम और हताशा से बचे। लंबित मामले में गंभीर हो सकते हैं। धन आगमन के योग हैं। हंसमुख स्वभाव वाले व्यक्ति आज आपको खुश करेंगे। पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ : कुंभ को यात्रा करनी पड़ सकती है, दिन भर भरपूर ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे, मानसिक परेशानी झेलनी होगी। रियल स्टेट निवेश में लाभ हो सकता है। जीवन साथी क्यों कोई छोटी मोटी बीमारी हो सकती है। मानसिक तनाव होगा। विचार उत्तक पुस्तक पढ़ने से आपके दृष्टिकोण में परिवर्तन संभव है।
मीन : मीन राशि वाले आज मामूली तनाव झेल सकते हैं। पैसे के मामले में सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ होगा। अत्यधिक ऊर्जा और उत्साह अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। आपके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मित्र आपकी सहायता कर सकते हैं।