महिला सुरक्षा के लिए MP की नवीन पहल, इस परियोजना को शुरू करने की तैयारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसके साथ ही महिलाओं (women) को एक सुरक्षित वातावरण देने की नवीन तैयारी अब पर्यटन विभाग (tourism department) ने की है। दरअसल पर्यटन बोर्ड ने राज्य में 50 पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए एक परियोजना शुरू करने का फैसला किया है। परियोजना की टैगलाइन “दिल खोल के घूमो, हिंदुस्तान के दिल में, आप सुरक्षित है।

परियोजना पर विभिन्न हितधारकों से इनपुट प्राप्त करने के लिए गुरुवार को मिंटो हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने किया। वहीँ ठाकुर ने कहा कि पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना न केवल प्रशासनिक बल्कि सरकार की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने परियोजना की टैगलाइन की सराहना की, “दिल खोल के घुमाओ, हिंदुस्तान के दिल में, आप सुरक्षित है। राज्य में 50 पर्यटन स्थल, जो इनमें शामिल है चंबल, पचमढ़ी, शहडोल, खजुराहो, चंदेरी, दतिया, सांची, उज्जैन और बुरहानपुर हैं। इस परियोजना के तहत इन जगहों पर काम करने वाली करीब 40,000 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi