MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर, एडमिट कार्ड जारी, देखें नई अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC ) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (state engineering service exam) के प्रारंभिक चरण के लिए परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) 8 नवंबर, 2021 को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।

Direct Link of Admit Card: 

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2020/AdmitCard/SE20Login.aspx

MPPSC एडमिट कार्ड 2021 AE परीक्षा के लिए है जो 14 नवंबर, 2021 को कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होने वाली है। यह प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi