IMD Alert: असम सहित 15 राज्यों में 22 मई तक भारी बारिश-आंधी, 2023 में देरी से होगी मानसून की दस्तक, यहां बढ़ेगा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
mausam imd rainfall weather rainfall

IMD Alert, Today Weather Update : मौसम बदलने का सिलसिला जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं कुछ राज्य में तापमान में वृद्धि का सिलसिला भी जारी है। बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों में असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम के अलावा मेघालय, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस बीच आईएमडी के लंबी दूरी के पूर्वानुमान ने संकेत दिया है कि इस साल मानसून का प्रदर्शन सामान्य रहने की संभावना है। मात्रात्मक रूप से, मौसमी वर्षा 83.5 सेमी हो सकती है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi