Manoj Tiwari Daughter: मनोज तिवारी के घर नन्हीं परी का हुआ आगमन, आरती उतार कर बच्ची का स्वागत

Manoj Tiwari Daughter : भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार मनोज तिवारी के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। बता दें मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका था और तलाक हो गया। जिसके बाद साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी रचाई। जिसके बाद साल 2020 में ही दिसंबर के महीने में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

रौनक ही रौनक..

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी..। जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ देखा जा सकता है। वहीं, लोगों ने शुभकामनाओं और बधाइयों की ढेर लगा दी है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।