Google Pixel 7a के फीचर्स हुए लीक, लॉन्चिंग नजदीक, मिलेंगे 3 कलर ऑप्शन, यहाँ जानें डिटेल्स

New Smartphone: गूगल अपने नए स्मार्टफोन की पेशकश जल्द ही कर सकता है। पिछले साल गूगल पिक्सल 7 और 7 प्रो की पेशकश हुई है। जल्द ही Google Pixel 7a की लॉन्चिंग हो सकती है। संभावनाएं हैं कि कंपनी मई में आयोजित होने वाले I/O 2023 ईवेंट में स्मार्टफोन की पेशकश भी कर सकता है, जिसका आयोजन 10 मई को हो सकता है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस के फीचर्स लीक हो चुके हैं। ऑनलाइन इससे जुड़ी कई जानकारी देखी जा चुकी है। अब इसके कलर ऑप्शन, रेंडर्स और केस इमेज को लेकर अपडेट आई है।

पिक्सल 7ए की डिजाइन और लुक काफी हद्द तक पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो की तरह ही हो सकता है। जर्मन पब्लिकेशन WinFuture.de के मुताबिक हैंडसेट के तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिसमें ब्लू ग्रे और व्हाइट शामिल हैं। इनके ऑफिशियल नाम Charcoal, Sea और Snow हो सकते हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"