Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बुजुर्ग महिला के साथ एक शख्स ने धोखाधड़ी की है। दरअसल, इस शख्स ने बुजुर्ग महिला के खाते से 10 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। हालांकि, इस बात की शिकायत महिला ने कोतवाली थाना में दर्ज करा दिया है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने दी।
ये है पूरा मामला
दरअसल, एक शख्स ने बसन्तु गौतम नाम की बुजुर्ग महिला को अपने भरोसे के झांसे में फंसाया। जिसके बाद उसे बैंक में पैसे निकालने के ले गया। इस दौरान शख्स ने लगभग 10 लाख रुपए बुजुर्ग महिला के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। वहीं. महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते समय बताया कि उसे लगभग 15 लाख रुपए जमीन की मुआवजा की राशि मिली थी जोकि बैंक में जमा थी। उसी धनराशि की जानकारी आरोपी शख्स के पास थी।