Famous Food Of Delhi : ‘दिलवालों की दिल्ली’ उन लोगों के लिए बेहद अच्छी और खास है जो खाने के शौकीन है। दिल्ली में आपको कई सारे स्ट्रीट फूड्स से लेकर इंटरनेशनल फूड तक खाने के लिए मिल जाते हैं। आप यहां गली-गली घूम कर खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। दिल्ली में आपको एक से एक टेस्टी फ़ूड का लुफ्त उठाने को मिलता हैं। अगर आप मार्केट घूमने गए है और कुछ खा कर नहीं आए तो आपकी सैर फीकी रह जाती है। ऐसे में आप दिल्ली की गलियों को घूम कर माउथ वाटरिंग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले सकते हैं। यहां आपको पराठे से लेकर दौलत की चाट तक हर चीज खाने को मिलती है। आपको दिल्ली में नार्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन तक सभी डिश खाने के लिए मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फ़ूड के बारे में –
ये है दिल्ली के 5 मशहूर स्ट्रीट फूड्स –
दौलत की चाट, चांदनी चौक
दौलत की चाट दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध और लुभावने वाले व्यंजनों में से एक है। यहां दूर दूर से लोग इस चाट का जायका लेने के लिए आते हैं। इस चाट की खासियत ये है कि इसमें ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स रहते हैं। ये डिश ठंडी और मीठी होती है। चांदनी चौक मार्केट घूमने आए लोग इसको एक बार टेस्ट जरूर करते हैं। आप भी चांदनी चौक में इस चाट का लुफ्त जरूर उठाए।
तेजपात नगर में फेमस मूलचंद का पराठा खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यहां लोग आलू प्याज़ पराठा और अंडे का पराठा खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही एक गिलास मीठे या मैंगो लस्सी भी दी जाती है। यहां का जायका बेहद स्वादिष्ट है। यहां काफी ज्यादा भीड़ लोगों की देखने को मिलती है।
आइसक्रीम लवर के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां अक्सर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। ये दिल्ली की सबसे फेमस स्ट्रीट फूड्स की दुकान में से एक है। यहां आपको शानदार कुल्फी-फालूदा खाने के लिए मिल जाता है। साथ ही कई फ्लेवर की कुल्फी आपको यहां मिल जाएगी।
राजौरी गार्डन के गोल गप्पे –
गोलगप्पे खाना सभी को पसंद है। दिल्ली के गोलगप्पे खा कर आप मुंबई की पानी-पूरी और कोलकाता के पुचका भूल जाएंगे। यहां का स्वाद बेहद स्वादिष्ट है। राजौरी गार्डन के गोल गप्पे खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
राजू चूर चूर नान, नेताजी सुभाष प्लेस –
नॉर्थ इंडियन फूड ट्राय करना चाहते है तो आप राजू के चूर चूर नान खा सकते हैं। यह बेहद स्वादिस्ट है। दिल्ली की ये सबसे फेमस डिश है। यहां दूर दूर से लोग सिर्फ यहाँ का स्वाद चखने के लिए आते हैं। आपको बता दे, चूर चूर नान प्लेट के लिए फेमस है जिसमें स्वादिष्ट सब्जी, दाल, रायता, मसालेदार प्याज और बटर नान शामिल होते हैं।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।