Sagar News : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Amit Sengar
Published on -

Sagar Accident News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां मालथौन थाना की बेसरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की।

यह है पूरी घटना

बता दें कि मृतक महेन्द्र (38) पुत्र भगवान सिंह लोधी निवासी किशनगढ़ भटनौरा घर से देवी मंदिर के पास जा रहे थे। इसी दौरान वे आम रास्ते पर खड़े हुए, तभी बेसरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक UP 94 AB 9848 ने महेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर में महेंद्र सिर के बल सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”