Banking Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में वृद्धि कर दी है। दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि हुई है। जिसके बाद कई बैंकों ने अपने MCLR में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस लिस्ट में तीन बैंक शामिल हो चुके हैं। जिनके नाम पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंकों है। वहीं दूसरी तरफ केनरा बैक ने लोन को सस्ता कर दिया है। आइए जानें इन बैंकों ने लोन पर लगने वाली ब्याज दरों में कितनी वृद्धि की है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda)
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक में से यह भी एक है। BOB ने भी लोन महंगा कर दिया है। एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की वृद्धि कर दी है। अलग-अलग टेन्योर के लिए रेट 7.9 से 8.55 के बीच में है। नई दरें 12 फरवरी या आज से प्रभावी हो चुकी हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
पीएनबी ने रेपो लिक्विड लैंडिंग रेट में इजाफा किया है। दरों में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की गई है। अब आरएलएलआर बढ़कर 9 फीसदी हो चुका है, जो 9 फरवरी से पहले 8.75 फीसदी था।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India)
इस बैंक ने MCLR और EBLR दोनों में वृद्धि कर दी है। नई दरें 10 मार्च 2023 से प्रभावी होंगी। एमसीएल आर बढ़कर 7.90 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक हो गया है। वहीं ईबीएलआर रेट बढ़ोत्तरी के बार 9.30 फीसदी हो चुका है।