75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना में रचा जाएगा नया इतिहास, इस बार की परेड में सेना, वायुसेना, नौसेना को लीड करेंगी महिलाएं

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर, देश में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। इस बार की परेड में सेना, वायुसेना, और नौसेना को लीड करने की जिम्मेदारी भी महिला सैनिकों को मिलेगी। इस अनूठे पहल के साथ, सेना की तीनों शाखाओं का ऑल-विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट पहली बार प्रदर्शित होगा, जिसमें सभी टुकड़ियों की लीडर भी महिलाएं होंगीं। 

Rishabh Namdev
Published on -

75th Republic Day: इस बार के 75वें गणतंत्र दिवस में, भारतीय सेना कर रही है एक नया इतिहास रचने की तैयारी, दरअसल इस बार महिला सैनिकों को प्रमुख भूमिका मिलेगी। सेना, वायुसेना, और नौसेना की तीनों शाखाओं को इस बार की परेड में महिलाएं लीड करेंगी, जिससे समाज में नारी शक्ति के प्रति समर्पितता का संकेत मिलेगा। इस नए पहलुओं और सशक्तिकरण के साथ, गणतंत्र दिवस इस बार कुछ खास मायनों में याद किया जाएगा।

शानदार परेड और झांकियां:

इस बार की गणतंत्र दिवस परेड की थीम है “विकसित भारत”, जिसमें सभी टुकड़ियों को महिला लीडर द्वारा नेतृत्व करने का निर्णय लिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF), CRPF, और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट्स दिखाएंगीं। इस साल कुल 16 राज्यों की और 9 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगीं, जिससे देश की विविधता को बड़ावा मिलेगा।*

Continue Reading

About Author
Rishabh Namdev

Rishabh Namdev

मैंने श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मैं पत्रकारिता में आने वाले समय में अच्छे प्रदर्शन और कार्य अनुभव की आशा कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन में काम करते हुए देश के निचले स्तर को गहराई से जाना है। जिसके चलते मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बनने की इच्छा रखता हूं।