PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती है सम्मान निधि, 6000 की जगह खाते में आएगी इतनी राशि!

PM Kisan

PM Kisan Yojana 2023: 13वीं किस्त जारी होने से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 12.50 करोड़ों किसानों (Farmers) के लिए अच्छी खबर आई है। 1 फरवरी 2023 को केन्द्र की मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। खबर है कि इस बजट सत्र 2023-24 में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)  किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र सरकार इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) मजबूत करने के लिए आगमी चुनावों को देखते हुए किसान सम्मान निधि राशि में 2000 की और बढ़ोतरी की जा सकती है यानि 6 हजार की जगह किसानों को 8 हजार रुपए सालाना दिया जा सकता है। यह राशि 3 किस्तों की बजाय 4 किस्तों में हर तीन महीने में दी जा सकती है। इसका लाभ 1 अप्रैल 2023 से दिया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)