MP Corona: फरवरी में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, आज 3945 पॉजिटिव, भोपाल अब भी हॉटस्पॉट

mp corona today 20 feb 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश में दिनों दिन कोरोना (MP Corona Today) के आंकड़ों में कमी देखी जा है। जनवरी में 10 हजार से ऊपर आने वाले मरीजों की संख्या अब 3-4 हजार के बीच पहुंच गई है।वही एक्टिव केस 40 हजार हो गए है। आज 7 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 3945 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 5 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 8130 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 5.00% के आसपास और रिकवरी रेट 92.00% बना हुआ है।

MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 11 फरवरी लास्ट डेट, जल्द पूरा करें ये काम

आज 7 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 3945 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से इंदौर में 391, भोपाल में 836, ग्वालियर में 126, जबलपुर में 210, ग्वालियर में 44, सिवनी में 105, विदिशा में 120, रायसेन 126, होशंगाबाद में 106 बाकी अन्य जिलों में मिले है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40551 हो गई है। इसके साथ ही 5 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल-जबलपुर में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है।तीसरी लहर में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतें इंदौर-भोपाल में हुई है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)