कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 3 बड़े तोहफे! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA-एरियर और भत्तों पर अपडेट

employee epfo

7th Pay Commission : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए नया साल सौगातों भरा हो सकता है। नए साल में सरकारी कर्मचारियों का एक बार फिर 4 से 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। वही फिटमेंट फैक्टर पर सहमति बनती है तो बेसिक सैलरी में भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लंबे समय से बकाया 18 महीने का डीए एरियर पर भी फैसला लिया जा सकता है। अगर इन तीनों पर फैसला आता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 50 हजार से 2 लाख तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। यह कब होगा इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।वर्तमान में डीए 38 फीसदी है, जो 2023 में बढ़कर 42 या 43 फीसदी हो सकता है। महंगाई भत्ते में वृद्धि होने पर 18000 रूपए सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को प्रति महीने 720 रूपए और सालान सैलरी में 8640 रूपए का इजाफा होगा। वही 56900 रुपए सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के डीए में 2276 रूपए महीना और 27312 रूपए सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है।  कर्मचारियों को इसका लाभ जनवरी से दिया जाएगा, इसकी घोषणा मार्च तक हो सकती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)