IMD Alert : गोवा महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-गरज-चमक की चेतावनी, दिल्ली-बिहार सहित उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां भारी बारिश के लिए IMD ने अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है। वहीं उत्तर भारत सहित बिहार झारखंड बंगाल में तापमान (Temperature)  में एक से दो फीसद की बढ़ोतरी देखी जाएगी। दरअसल मौसम विभाग (Weather Department) ने महाराष्ट्र गोवा के लिए रेड अलर्ट (Red alert) जारी किया है। गोवा में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसको देखते हुए गोवा के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है। दरअसल असम मेघालय मणिपुर नागालैंड सहित अन्य राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इधर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि उत्तर भारत में 12 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जारी की गई है। हिमाचल उत्तराखंड सहित पर्वतीय क्षेत्रों और यूपी बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम में बदलाव 12 जुलाई के बाद देखे जाएंगे। हालांकि तब तक तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। इसके अलावा आसमान में बादल घिरे रहेंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi