IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ-लो प्रेशर से 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज चमक का अलर्ट, पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी, जानें पूर्वानुमान

Weather, cg Weather

IMD Weather Alert : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पहाड़ों के साथ-साथ उत्तर और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण लगातार कई राज्यों में बारिश की स्थिति निर्मित हुई है। मौसम विभाग ने 9 राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कृषि बेल्ट और उत्तर भारत में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में मौसम में बदलाव

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में ठंडी हवा का कहर जारी है। पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को तापमान में कमी देखी गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 2021 में 24 नवंबर को तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi