Cost of Living Ranking: दुनिया के वो सबसे महंगे शहर जहां अच्छे अच्छों की जेबें हो जाती हैं हल्की

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मर्सर द्वारा जारी की गई कॉस्ट ऑफ लिविंग रैंकिंग (Cost of Living Ranking) 2022 के अनुसार विदेशी कर्मचारियों के रहने के लिए भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई है। यह रैंकिंग बताती है कि अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर कौनसे हैं। रैंकिंग के अनुसार भारत का मुंबई शहर 127वें नंबर पर है, जो कि भारत का सबसे महंगा शहर है और उसके बाद आता है दिल्ली जो कि रैंकिंग में 155वें नंबर पर है। मर्सर के 2022 कॉस्ट ऑफ लिविंग रैंकिंग में भारत के अन्य शहर भी है। यहाँ चेन्नई 177वें, बेंगलुरु 178वें और हैदराबाद 192वें स्थान पर है। इसके अलावा पुणे और कोलकाता क्रमशः 201 और 203 वें स्थान के साथ भारत के सबसे कम खर्चीले शहर हैं। मर्सर ने इस रैंकिंग के लिए शहर के लोगों का घर, ट्रांसपोर्ट, खाना, कपड़े, घरेलू सामान और entertainment के साथ ही 200 से अधिक चीजों की लागत पर तुलनात्मक रिसर्च की।

यह भी पढ़ें –  चन्द्रमा की सतह पर गिरा एक अंजान रॉकेट, NASA भी है हैरान


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya