Food Astrology : जानिये ज्योतिष अनुसार क्या हैं भोजन के नियम

Food Astrology : अक्सर ही हमें खाना खाते वक्त बड़े बुजुर्ग टोकते हैं कि ऐसा करों, ऐसा मत  करो। ये भोजन शिष्टाचार होता है। लेकिन शिष्टाचार के अलावा भी भोजन करने के कुछ नियम बताए गए हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई है, भोजन करते समय जिनका पालन करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय समय मुंह दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। इसका पालन घर में ही नहीं, रेस्टॉरेंट या बाहर खाते समय भी करें। दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन करना अशुभ माना जाता है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। खाने से पहले भोजन मंत्र का उच्चारण करें। इससे भोजन शरीर और मन को लगता है। वहीं खाने के बीच में बार बार पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद में भी खाने के बीच बहुत पानी पीने की मनाही है। ये भी ध्यान रखें कि भोजन के समय पानी का गिलास दाहिने हाथ की तरफ हो। बाएं हाथ से पानी पीना अशुभ माना जाता है। दाहिने हाथ से पानी पीने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। एक साथ कभी 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए। एक बार में दो या चार रोटी रखें।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।