देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) जल्द बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। खबर है कि उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी में है, समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है।संभावना जताई जा रही है मई से पहले इसका ऐलान हो सकता है। इसका लाभ प्रदेश के साढ़े छह लाख बुजुर्गों और विधवाओं को मिलेगा।
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?
दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाई है और अब जल्द बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी में है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड चुनाव जीत के बाद सरकार की अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर महीने देने की योजना है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।इस फैसले से प्रदेश के लगभग साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।