MP News: 5 सूत्री मांगों को लेकर 70 हजार बिजली कर्मचारी आज से हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर

MP News: मध्यप्रदेश में 24 जनवरी यानि आज से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है। 5 सूत्री मांगों को लेकर करीब 70 हजार कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल 21 जनवरी से ही प्रदेश में चल रही है। कई जिलों में बिजली की हालत खराब देखी जा रही है। 52 जिलों में सम्पूर्ण रूप से कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिसके कारण बिजली की हालत को खराब देखा जा रहा है। आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है।

शिवराजर सरकार को दिया गया था अल्टीमेटम

बता दें कि 23 जनवरी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक को मांगों को पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद जिसके सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्प्लॉय एवं इंजीनियरिंग संगठन के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हड़ताल में करीब 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारी, 19 हजार नियमित कर्मचारी और 6 हजार संविदा कर्मचारी शामिल हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"