कर्मचारी-श्रमिकों के DA में वृद्धि की घोषणा, खाते में वेतन बढ़कर होंगे 12860 रूपए, अक्टूबर से लागू

employees news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कर्मचारियों (Employees-workers) के वेतन (salary) की नई दरें लागू की गई है। कर्मचारियों के वेतन की नई दरों में भी वृद्धि (salary hike) की गई है। साथ ही परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी (DA hike) की घोषणा की गई है। गुरुवार को हुए इस घोषणा के बाद कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी। कर्मचारियों को अब बढ़े हुए वेतन के साथ मासिक ₹9325 मिलेंगे। वहीं अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिक और कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया गया है।

दरअसल श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश शासन इंदौर के आदेश का परिपालन करने के बाद अब भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी नई दरें लागू की है। श्रमिक और कर्मचारियों के लिए इसे 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि के लिए किया गया है। अकुशल कर्मचारी के न्यूनतम मूल वेतन प्रतिदिन के हिसाब से 216 रूपए 66 पैसे थे। जिसमें कोई वृद्धि नहीं की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi